शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन फायदे में रहा। सेंसेक्स 291.62 अंक की बढ़त के साथ 38,506.09 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 421 अंक चढ़कर 38,635.19 तक पहुंचा था। निफ्टी की क्लोजिंग 87.15 प्वाइंट ऊपर 11428.30 पर हुई। इंट्रा-डे में 121 अंक की तेजी के साथ 11,462.35 का उच्च स्तर छुआ था।
सेंसेक्स के 30 में से 25 और निफ्टी के 50 में से 41 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स फायदे में रहे। ऑटो इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.2% तेजी आई। दूसरी ओर आईटी इंडेक्स 0.45% नुकसान में रहा।